Excise Policy: फरीदकोट में दीप मलहोत्रा के घर RAID के बाद अब ED यहां कर रही छापेमारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,लुधियाना। Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति को लेकर आज सुबह से ही ED जगह जगह छापेमारी कर रही है। पहले सुबह अकाली विधायक के पूर्व विधायक और शराब कारोबारी दीप मलहोत्रा के फरीदकोट स्थित घर में आज ई.डी. द्वारा छापेमारी कर रही थी। अब खबर यह है कि लुधियाना में एक शराब कंपनी ब्रिंडको सेल्स के गुरदेव नगर गोदाम सहित कार्यालय को कार्रवाई में शामिल किया जा रहा है। ब्रिंडको सेल्स यू.एस.एल का डिस्ट्रीब्यूटर है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बता दें कि, रेड मुख्य रुप से मानसा और फरीदकोट में की जा रही है। वहीं लुधियाना सहित जिन स्थानों पर इस कंपनी से संबंधित कारोबार है, वहां पर भी ईडी की टीमों की तरफ से जांच के लिए दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गुरदेव नगर स्थित ब्रिंडको सेल्स के कार्यालय में दबिश दी गई है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई इस वर्ष की नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर की गई है, वहीं सुनने में यह भी आ रहा है, कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में ई.डी ने कई अन्य एल – 1 होल्डर पर भी कार्रवाई करनी है। इस कंपनी के निदेशक इस घोटाले की जांच के शुरुआती चरण से ही ईडी के निशाने पर हैं।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *