Excise Policy: पंजाब के इस पूर्व विधायक के घर चल रही है ED की छापेमारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Excise Policy: आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद सहित कई जगहों पर ED द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसी के साथ ही अब खबर यह आ रही है कि अकाली विधायक के पूर्व विधायक और शराब कारोबारी दीप मलहोत्रा के फरीदकोट स्थित घर में आज ई.डी. द्वारा छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दीप मलहोत्रा के अन्य ठिकानों पर भी ई.डी. द्वारा छापेमारी करने की सूचना मिल रही है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि दीप मलहोत्रा के जिस घर में छापेमारी की जा रही है वह घर काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है फरीदकोट आवास पर लंबे समय से मलहोत्रा का कोई पारिवारिक सदस्य नहीं आया है। अंदर चल रही जांच को देखते हुए टीम के सदस्यों द्वारा घर के मेन दरवाजे को बंद रखा गया है। इसके साथ ही अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

सूत्रों से जानकरी मिली है कि यह जांच एक महिला अधिकारी की देखरेख में हो रही है। उक्त जांच को दिल्ली सरकार के शराब कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। ईडी की टीम जिस गाड़ी में आई है उसका नंबर जालंधर का बताया जा रहा है।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *