Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर ने 4 इंजीनियरों को लेकर जारी किया ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में विकास कामों को लेकर आ रही रुकावटों को दूर करने और निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह चार अधिकारियों के बीच शहर को बांट दिया है। इसमें ये चारों अधिकारी अब विधानसभा हलका स्तर पर कामकाज देखेंगे।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक कार्यकारी इंजीनियर बलजीत सिंह विधानसभा हलका नार्थ और आदमपुर में पड़ते विकास कामों को करवाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा इन्हें अन्य काम भी सौंपा गया है।

इसी तरह कार्यकारी इंजीनियर रामपाल को जालंधर कैंट विधानसभा हलके में विकास कामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास सरफेस वाटर समेत वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी रहेगा। कार्यकारी इंजीनियर जसपाल को जालंधर सैंट्रल हलके का कामकाज सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

कार्यकारी इंजीनियर सुखविंदर सिंह को जालंधर वेस्ट हलके के साथ साथ करतारपुर हलके का कामजा सौंपा गया है। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह को एलईडी लाइट प्रोजैक्ट और शहर की स्ट्रीट लाइट का भी कामकाज करना होगा। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने बताया कि इन चारों इंजीनियरों को शहर के अलग-अलग हलकों में कामकाज करवाना होगा।

पढ़ें निगम कमिश्नर का आदेश

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *