Punjab News: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ किया धोखा: Jiwan Gupta

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि राज्य की जनता और किसानों से झूठे वादे कर आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने में तो सफल रही है, लेकिन जनता और किसानों को दी गई गारंटियों को पूरा करने से भाग रही है। पिछले छह महीने से भगवंत मान सरकार से तंग आ चुके किसानों का भी इस फर्जी भगवंत मान सरकार से भरोसा उठ चुका है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

अब किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के सामने पक्का धरना शुरू कर दिया गया है। जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में सत्ता में आने से पहले भगवंत मान और केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, उनमें से एक किसानों से भी बड़ा वादा किया था, कि आप सरकार बनने के बाद वो पराली के निस्तारण के साथ-साथ उसका मुआवजा भी देंगें। लेकिन छह महीने बाद, जब पराली के निस्तारण का समय आया तो ना आप सरकार ने इसका कोई उपचार दिया और ना ही कोई सुझाव।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

किसानों को मुआवजा देना तो दूर, उल्टा पंजाब सरकार के आदेश पर पटवारियों द्वारा पराली जलाने वाले किसानों की भूमि पर लाल रेखाएं खींची जा रही हैं, जिससे किसान न तो अपनी जमीन बेच सकेंगे और न ही अपनी जमीन पर कर्ज ले सकेंगे। खुद को किसानों की हितैषी कहने वाली भगवंत मान सरकार किसानों के साथ इस तरह धोखा देगी, किसानों ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा।

किसानों की पीठ में घोंपा छुरा

आप सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। जीवन गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ किसानों के साथ ही नहीं हुआ है, आप सरकार ने पंजाब की बहनों, बेरोजगार युवाओं, सरकारी संस्थानों में कार्यरत्त कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ भी ऐसा किया है। भगवंत मान ने पंजाब और पंजाब की जनता को राम भरोसे छोड़कर खुद दूसरे राज्यों की सैर कर रहे हैं।

पंजाब सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने खर्चे के लिए पैसा है। आम आदमी पार्टी इसका इस्तेमाल अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए कर रही है। भगवंत मान सरकार से दु:खी होकर आज पंजाब के कई सरकारी विभागों के कर्मचारी सप्ताह भर की हड़ताल पर चले गए हैं, ऐसे में इसका खामियाजा पंजाब की जनता को भुगतना पड़ेगा।

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *