Punjab News: पंजाब में इन 5 BJP नेताओं को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, IB के अलर्ट के बाद फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के पांच बीजेपी नेताओं पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। खुफिया एजेंसियों ने इन नेताओं को हमले का खतरा बताया था। आईबी के अलर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने ये कदम उठाया है। ये पांचों नेता हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और कमलदीप सैनी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इन सभी को वाई कैटेगरी के तहत CRPF के जवानों का कवर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे। कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए PLC पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *