Jalandhar News: कालोनाइजर यश खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े, निगम टीम ने पिलर और छत तोड़े, प्रकाश आईसक्रीम को नोटिस जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की टीम ने वीरवार को जालंधर के अंदरूनी बाजारों में बड़ी कार्रवाई की। निगम टीम ने कालोनाइजर यश खन्ना द्वारा बनाई गई 15 अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। निगम टीम ने इन दुकानों के पिलर और छत को तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि अटारी बाजार में यश खन्ना द्वारा अवैध रूप से 15 दुकानें बनाई गई थी। जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थी। जिस पर आज निगम टीम ने कार्रवाई की है।

प्रकाश आईसक्रीम और पम्मी डेयरी समेत चार को नोटिस

नगर निगम की टीम ने पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी के खासमखास प्रकाश आईसक्रीम के मालिक को नोटिस भेजा है। गोपाल नगर में स्थित प्रकाश आईसक्रीम के मालिक को नोटिस भेजते हुए निगम ने नक्शा और सीएलयू की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके साथ ही पम्मी डेयरी को भी नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

नगर निगम ने अटारी बाजार में जमुना हलवाई के पास बनी राजू परिमल की दुकान को लेकर भी नोटिस जारी किया है। कला बाजार में एक सुनियारे को भी नोटिस भेजा गया है। साथ ही कहा गया है कि कामर्शियल निर्माण के संबंध में सभी लोग सीएलयू और नक्शे की फाइल निगम दफ्तर में पेश करें।

आवास छोड़ पैदल भाग खड़े हुए निगम कमिश्नर, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *