Jalandhar News: वार्ड-16 के एकता नगर में ट्यूबवेल खराब, अपने पैसे से पानी के टैंकर मंगवाकर घर-घर पानी पहुंचा रहे हैं AAP नेता दीनानाथ प्रधान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-16 में पड़ते एकता नगर में ट्यूबवेल खराब होने पर आम आदमी पार्टी के नेता दीनानाथ प्रधान ने अपनी टीम के साथ खुद के पैसे से वाटर टैंकर की व्यवस्था की। उन्होंने ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए निगम अधिकारियों से बात की है, जल्द ही ट्यूबवेल ठीक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: AAP नेता, CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने बताया कि एकता नगर में लगा ट्यूबवेल खराब हो गया है। जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई, अधिकारियों के मुताबिक ट्यूबवेल ठीक होने में समय लगेगा। जिससे दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम ने खुद अपने पैसे से एकता नगर में पानी का टैंकर मुहैया करवाया।

दीनानाथ प्रधान ने बताया कि एकता नगर में जल्द ही ट्यूबवेल ठीक हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने निगम अधिकारियों से बात की है। साथ ही सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से बात की है। विधायक रमन अरोड़ा ने तत्काल निगम कमिश्नर को फोन कर के ट्यूबवेल ठीक करवाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई

दीनानाथ प्रधान ने बताया कि उनकी टीम एकता नगर में घर-घर जाकर पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास कर रही है। इसलिए गलियों में कई वाटर टैंकर मुहैया करवाए गए। ये वाटर टैंकर उनकी टीम द्वारा खुद के पैसे से मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली की छुट्टी के कारण ट्यूबवेल रिपेयर होने में देरी हुई है, अब रिपेयर हो रहा है।

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *