Crime News Jalandhar: जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Police Raid
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 01 Nov 2022

डेली संवाद, भोगपुर (जालंधर)। Crime News Jalandhar: जालंधर में सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की ओर से भोगपुर के गांव चक्क जंडू में रेड की गई है। पुलिस को यहां पर गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने गांव में पेट्रोल पंप में बंद पड़ी कोठी में से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

वहीं पुलिस को सूचना है कि 3 से 4 और गैंगस्टर गांव में खेतों में छिपे हुए हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया है। वहीं खेतों में भी चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है। पुलिस ड्रोन की मदद से भी तलाश कर रही है।लगभग 6 घंटे से पुलिस का आपरेशन चल रहा है।

विजय व नानू नाम के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार भी मिले

दिल्ली पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से विजय और नानू नाम के दो गैंगस्टर गिरफ्तार कर लिए हैं। दोनों के पास से हथियार भी मिले हैं। दिल्ली पुलिस को 4 और गैंगस्टर वहीं खेतों में छिपे होने की सूचना है। ड्रोन की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

हालांकि अभी दोनों तरफ में से किसी ने भी फायरिंग नहीं की है। गैंगस्टर अमृतसर के रहने वाले हैं और दिल्ली में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देकर आए हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

दो शूटरों का पंजाब पुलिस ने किया था एनकाउंटर

बता दें कि इसस पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। ये दोनों अटारी के पास भकना गांव में एक सुनसान कोठी में छिपे थे। मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली थी।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *