⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 156 शब्द|📅 01 Nov 2022
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सख्ती के बाद प्रापर्टी टैक्स ब्रांच हरकत में आया है। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने आज तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इनसे लाखों रुपए टैक्स की वसूली करनी थी।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट महीप सरीन ने बताया कि प्रताप बाग और फगवाड़ा गेट मार्केट में तीन इमारत मालिकों को नोटिस भेजा गया था। इन इमारतों के मालिक प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
नगर निगम के कमिश्नर के आदेश पर आज प्रताप बाग और फगवाड़ा गेट मार्केट में प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टर हुए तीन लोगों की इमारतें सील कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








