डेली संवाद, भोगपुर (जालंधर)। Punjab Crime: जालंधर में सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की ओर से भोगपुर के गांव चक्क जंडू में छापा मारा है। पुलिस को यहां पर गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने गांव में पेट्रोल पंप में बंद पड़ी कोठी में से 5 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
पुलिस का यह आपरेशन 7 घंटे तक चला। वहीं पुलिस को सूचना थी कि खेतों में तीन से चार गैंगस्टर छिपे हैं, लेकिन खेतों में 3 गैंगस्टर ही छिपे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को इनके कब्जे से आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर के भोगपुर में गांव चक्क जंडू में गैंगस्टर छिपे हुए हैं। उनके पास काफी मात्रा में हथियार भी हैं। दिल्ली पुलिस ने जालंधर की पुलिस के साथ मिलकर सुबह 5 बजे रेड की। पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








