Lockdown: चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री के इलाके में लगाया Lockdown

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 02 Nov 2022

डेली संवाद, चीन। Lockdown: चीनी अधिकारियों ने बुधवार को दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री के आसपास लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले इस फैक्ट्री में लगे लॉकडाउन से कर्मचारियों के भागने की वीडियो सामने आई थी। केंद्रीय चीन के झेंगझोऊ इलाके के इकॉनमी जोन के अधिकारियों ने कहा, “कोविड वॉलेंटीयर्स और ज़रूरी सेवाओं के कर्मचारियों को छोड़ कर सभी निवासियों को घर पर रहना होगा। केवल कोविड टेस्ट और इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बाहर जाने की इजाज़त होगी।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने झॉन्गझॉय शहर (Zhengzhou City) स्थित Apple के दुनिया के सबसे बड़े प्लांट वाले इलाके में लॉकडाउन लगा दिया है। गौरतलब है कि यहां फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी (Foxconn Technology) ग्रुप के मुख्य प्लांट, जो कि दुनिया भर में एप्पल iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी है। रिपोर्ट की मानें तो इस इलाके में तत्काल प्रभाव से साथ दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

चीन के Zhengzhou City में लगाया यह लॉकडाउन 9 नवंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान फॉक्सकॉन के एप्पल आईफोन (Apple iPhone) प्लांट के आस-पास के इलाके में कोई भी वाहन या अन्य गतिविधि पूरी तरह से बैन रहेगी गतिविधि पूरी तरह से बैन रहेगी। हालांकि इस दौरान जरुरी सामानों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आने जाने की इजाजत होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Zhengzhou City में कोरोना के मामलों में तेजी आने के चलते ये फैसला लिया गया है। मंगलवार को आए आंकड़ों के अनुसार, यहां एक दिन में कोरोना के मामलों की संख्या 95 से बढ़कर 359 तक पहुंच गई थी। चीन आखिरी ऐसी बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां जीरो-कोविड नीति अभी भी जारी है और लगातार लॉकडाउन लग रहे हैं और मास टेस्टिंग हो रही है और क्वारेंटीन की लंबी अवधि है।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *