⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 02 Nov 2022
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब में रिश्वत के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है अब ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है। यहां एक महिला से पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दीनानगर पुलिस स्टेशन का है यहां पुलिस स्टेशन में तैनात ASI एक महिला से रिश्वत ले रहा है।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
इस वीडियो में एक महिला अपने किसी रिश्तेदार की जमानत करवाने मे मदद करने के लिए पुलिस अधिकारी को 5 हजार रूपए दे रही है तथा बाकि 5 हजार रूपए जमानत होने के बाद देने की बात कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कुल 10 हजार रुपए की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
वही जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर दीपक हिलोरी ने बताया है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगर यह वीडियो सही साबित होती है और पुलिस अधिकारी आरोपी पाया गया तो नियम अनुसार कारवाई की जाएगी।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








