डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पटियाला के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करने का सिलसिला शुरू कर दिया है जिसके मुताबिक वे आज शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
इस मौके पर राजा वारिंग कहते हैं कि अब कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम मत लेना क्योंकि उनका जमाना अब खत्म हो गया है, उनके बारे में बात करना ठीक नहीं है। इसी के साथ राजा वारिंग कहते है कि नगर की जनता नगर निगम के चुनाव पर पूरी प्रतिक्रिया दे रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस निगम चुनाव लड़ेगी और पार्टी बड़ी बढ़त के साथ जीतेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी को दिए गए मौके पर पंजाब की जनता पछता रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से बड़े-बड़े वादे तो कर लिए हैं लेकिन अब उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण अब आम आदमी पार्टी को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे
https://youtu.be/41zfB5IhRzs