Abhijeet Kaplish: नगर निगम के नए कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने संभाला कार्यभार, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत समेत सभी अफसरों ने किया वेलकम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Abhijeet Kaplish: नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने वीरवार दोपहर को कार्यभार संभाल लिया। जालंधर निगम दफ्तर पहुंचने पर कमिश्नर कपलिश का ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत, ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा, सहायक कमिश्नर राजेश खोखर समेत अन्य अफसरों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने डेली संवाद से बात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को साफ सुथरा रखने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि जालंधर मेरे लिए नया है, अगले 10 से 15 दिनों में शहर का दौरा करेंगे, फिर हर एक समस्या का समाधान पहल के आधार पर करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

नगर निगम के नए कमिश्नर अभिजीत कपलीश के लिए सबसे बड़ी चुनौती शहर की साफ सफाई को लेकर रहेगी। इसके साथ ही अवैध कॉलाेनियों व इमारताें पर कार्रवाई, काॅन्ट्रैक्टरों की पेंडिंग फाइलाें का भुगतान, स्मार्ट सिटी के प्राेजेक्टाें के काम में प्रगति उनके लिए अलग से चुनौती है।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *