Baldness Remedy: गंजेपन से पाना है छुटकारा, तो इस्तेमाल करें यह प्राकृतिक उपाय

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 776 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Baldness Remedy: गंजापन आज के समय में काफी आम समस्या हो गई है। गंजेपन के कारण लोगों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी उनके बाल नहीं आ पाते है। कभी-कभी बालों का झड़ना केवल बालों के झड़ने तक ही सीमित नहीं होता है, यह अक्सर आपका आत्मविश्वास कम कर देता है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

गंजापन की मात्रा कम या अधिक हो सकती है। गंजापन को एलोपेशिया भी कहते हैं। जब असामान्य रूप से बाल झड़ने लगते हैं और नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर वे पहले के बाल से अधिक पतले या कमजोर उगते हैं। इसके चलते बालों का कम होना या कम घना होना शुरू हो जाता है और ऐसी हालत में सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि यह स्थिति गंजेपन की ओर ले जाती है।

गंजापन तीन प्रकार का होता है-

एंड्रोजेनिक एलेपिसिया

यह महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को होता है। इसलिए इसे पुरुषों का गंजापन भी कहा जाता है। यह स्थायी किस्म का गंजापन है और एक खास ढंग से खोपड़ी पर उभरता है। यह कनपटी और सिर के ऊपरी हिस्से से शुरु होकर पीछे की ओर बढ़ता है। यह जवानी के बाद किसी भी उम्र में शुरु हो सकता है और व्यक्ति को आंशिक रूप से या पूरी तरह गंजा कर सकता है।

एलोपेसिया एरीटा

इसमें सिर के अलग-अलग हिस्सों में जहां-तहां के बाल गिर जाते हैं। जिससे सिर पर गंजेपन का पैच-सा दिखता है। इसकी वजह अब तक अनजान है पर माना जाता है कि यह शरीर की रोगप्रतिरोधी शक्ति कम होने के कारण होता है।

ट्रैक्शन एलोपेसिया

यह लंबे समय तक एक ही ढंग से बाल के खिंचे रहने के कारण होता है। जैसे, कोई खास तरह से हेयरस्टाईल या चोटी रखना। लेकिन हेयरस्टाईल बदल देने पर बाल के खिंचाव को खत्म कर देने के बाद इसमें बालों का झड़ना रुक जाता है।

गंजापन क्यों होता है?

प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य वात, पित्त और कफ पर निर्भर करता है। गंजेपन की समस्या आमतौर पर त्रिदोष है परन्तु इसमें पित्त दोष की प्रधानता होती है। इसके अलावा और भी आम कारण होते हैं, जिसके कारण बाल झड़कर गंजापन हो जाता है-

हार्मोनल बदलाव
एजिंग
आनुवंशिकता
शरीर में आयरन व प्रोटीन की कमी होना
वजन का तेजी से घटना
ज्यादा मात्रा में विटामिन-ए का सेवन
बालों की जड़ों में संक्रमण
ट्रॉमा
गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन
दवाओं के साइड इफेक्ट
तनाव
महिलाओं में प्रसव यानि डिलिवरी के दौरान
महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान
कैंसर के इलाज कीमोथेरेपी के बाद
टाईट हेयर स्टाईल
थायरॉइड की बीमारी
बालों में डाई, कलर और केराटिन हेयर ट्रीटमेंट से
डायट में बदलाव करने से
लम्बी और गंभीर बीमारी से
एनीमिया होने पर
एनाबॉलिक स्टेरॉयड गोली खाने से।

प्राकृतिक उपचार, जो बालों का झड़ना रोकने में हैं सफल

1. तेल मालिश (Oil Massage)

अगर आप गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से सिर की मालिश करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बालों के रोम सक्रिय हो जाते हैं और बालों का बढ़ना फिर से सक्रिय हो जाता है गंजे सिर पर बाल उगाने का यह सबसे आसान उपाय है।

2. प्याज का रस ( Onion Juice)

बालों को तेजी से बढ़ाने में प्याज का रस भी बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं प्याज का रस सिर पर होने वाले बाल्ड स्पॉट का भी इलाज कर गंजेपन को भर कर सकता है। प्याज का रस भले ही बदबूदार हो लेकिन इसके बहुत सारे फायदे हैं, जो गंजेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

3. नींबू का रस (Lemon)

गंजेपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप ताजे नींबू के रस भी सिर पर लगा सकते हैं। हां इसको आप सीधा सिर पर न लगाएं बल्कि नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको जादुई परिणाम मिल सकते हैं और गंजे सिर पर बाल आ सकते हैं।

4. फिश ऑयल (Fish oil)

फिश ऑयल भी गंजे सिर पर बाल उगाने का आसान तरीका है साथ ही इसे यूज करना भी आसान है। फिश ऑयल में ओमेगा फैटी एसिड होता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है और आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

5. एलोवेरा (Aloevera)

गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे-महंगे उत्पादों पर पैसा खर्चने की जरूरत नहीं बल्कि आप बस रोजाना एक ताजी एलोवेरा की डंडी से कुछ ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें और इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद इसे धो लें। यह बालों के झड़ने की सबसे सस्ती औषधि है।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *