Gujarat Vidhan Sabha Election: दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ नतीजे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Vidhan Sabha Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज गुरुवार को ऐलान हो चुका है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में 1 दिसंबर 2023 को तथा दूसरे चरण में 5 दिसंबर 2023 को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ होगी।

Gujarat Vidhan Sabha Election: दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ नतीजे

 

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। जिनमे से 3,24,422 वोटर नए हैं। जो पहली बार वोट करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) व आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित हैं।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *