Jalandhar News: नगर निगम के ठेकेदार बांसल समेत जालंधर के 6 लोगों को नोटिस, RABRO Sports के साथ इमारत मालिक ने नोटिस नहीं लिया, तो निगम टीम ने दीवार पर चस्पा कर दिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर अभिजीत कपलीश के कार्य़भार संभालने के बाद बिल्डिंग ब्रांच ने एक्शन तेज कर दिया है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज दोपहर बाद 6 इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसमें दो इमारतें ऐसी हैं, जिसकी सीधे कांग्रेस के एक बड़े नेता सिफारिश कर रहे हैं।

Jalandhar News: नगर निगम के ठेकेदार बांसल समेत जालंधर के 6 लोगों को नोटिस, RABRO Sports के साथ इमारत मालिक ने नोटिस नहीं लिया, तो निगम टीम ने दीवार पर चस्पा कर दिया

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज मंडी रोड कृष्णा नगर में ईएफ-255 में बने साईराम ट्रैडर्स के गोदाम को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा प्रताप बाग में पाल अस्पताल के साथ 7 दुकानों के एक कांप्लैक्स को नोटिस जारी किया गया है। ये कांप्लैक्स पूरी तरह से अवैध बना हुआ है।

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर में 15/114 कृष्ण नगर पीके इंटरप्राइजेज द्वारा अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई गई है, जिसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसी तरह मंडी रोड पर शनि मंदिर के पास मित्तल हार्डवेयर के कामर्शियल निर्माण को निगम ने नोटिस जारी किया है।

Jalandhar News: नगर निगम के ठेकेदार बांसल समेत जालंधर के 6 लोगों को नोटिस, RABRO Sports के साथ इमारत मालिक ने नोटिस नहीं लिया, तो निगम टीम ने दीवार पर चस्पा कर दिया

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

नगर निगम ने 19/206 विजय नगर के पास नगर निगम के ठेकेदार बांसल को भी नोटिस जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बांसल ने रिहाइशी नक्शा पास करवा कर कामर्शियल निर्माण करवाया है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगा है।

Jalandhar News: नगर निगम के ठेकेदार बांसल समेत जालंधर के 6 लोगों को नोटिस, RABRO Sports के साथ इमारत मालिक ने नोटिस नहीं लिया, तो निगम टीम ने दीवार पर चस्पा कर दिया

बस्ती नौ के स्पोर्ट्स मार्केट में RABRO Sports के साथ ग्राउंड के साथ साथ दो मंजिला कामर्शियल निर्माण अवैध तरीके से करवाया गया है। निगम मुलाजिम जब नोटिस देने पहुंचे तो इमारत मालिक ने नोटिस नहीं लिया, जिससे निगम टीम ने इमारत पर ही नोटिस चस्पा कर दिया।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *