Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट में आज होना होगा पेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दाल के अध्यक्ष सुखबीर बादल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं और इन्हें आज ही कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब के अमृतसर जिले में पड़ते ब्यास में 2 जुलाई 2021 को कोविड नियमों का उल्लंघन करने और माइनिंग ठेकेदार के स्टाफ को धमकाने के आरोपों के तहत शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।जहां उन्होंने माइनिंग कर रही कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया भी था।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

यह मामला 2 जुलाई 2021 को उस समय दर्ज किया गया था जब सुखबीर बादल ब्यास में कथित तौर पर हो रही रेत की माइनिंग पर रेड करने पहुंचे थे। सुखबीर बादल के अलावा अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा और पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला को भी इस केस में नामजद किया गया था। इस मामले में सुखबीर बादल कोर्ट में पेश होकर जमानत लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

सीजेएम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बार-बार बुलाने पर भी सुखबीर बादल व विरसा सिंह वल्टोहा नहीं पहुंचे। जिसके चलते बीते अक्टूबर को उनके खिलाफ गैर जमानती आर्डर पास करते हुए आज यानि तीन नवंबर को पहुंचने के लिए कहा गया है। अगर वे आज भी नहीं आते तो कोर्ट उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *