Sudhir Suri Murder: पंजाब में बड़ी वारदात, अमृतसर में दिनदहाड़े हिन्दू नेता की गोली मारकर हत्या, शहर में आक्रोश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Sudhir Suri Murder: अमृतसर (Amritsar) में गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) के बाहर शिवसेना (Shiv Sena) नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई है। इस हमले की एक वीडियो भी सामने आई है गोली सूरी के दाहिने हाथ में लगी, जिसके बाद सूरी जमीन पर गिर गए थे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

बताया जा रहा है कि सूरी को तुरंत एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सूरी को मृत घोषित कर दिया। सेना कर्मियों का कहना है कि सुधीर सूरी को लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसकी सारी जानकारी पंजाब सरकार के डीजीपी को लगातार दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, जहां साथ आए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सूरी को उठाने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग जारी रही। जिसके बाद शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने भी जवाबी फायरिंग की।

सूत्रों से मिली जानकरी मिली के अनुसार गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी धरना दे रहे थे, उसी धरने में ही एक पगड़ीधारी युवक भी बैठा हुआ था, जिसने मौका मिलते ही सूरी पर गोलियां चला दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *