Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi MCD Election: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव का नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए आएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया यहां 70 विधानसभा हैं, 68 में 250 वार्ड है। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को SC के लिए रिजर्व किया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

कुल SC सीटों में से 21 SC महिलाएं के लिए रिजर्व हैं। 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। चुनाव ईवीएम से होगा, नोटा का भी इस्तेमाल होगा। दिल्ली में तारीख के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख रखी गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। 19 नवंबर को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *