⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 142 शब्द|📅 04 Nov 2022
डेली संवाद, जालंधर। Full day Holiday Saturday in Jalandhar: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने शनिवार को जिले में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में शनिवार को जालंधर में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।
इस संबंध में दो दिन पहले डी.सी. जालंधर ने आदेश जारी कर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया था, लेकिन अब जिलाधीश ने नए आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि प्रकाशोत्सव के संबंध में जिला जालंधर में नगर निगम के क्षेत्र के अंदर आते सभी शिक्षा संस्थान 5 नवम्बर को बंद रहेंगे।
इस आदेश में स्कूल, कालेज दोनों शामिल किए गए हैं। ये आदेश सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों व कालेजों में लागू रहेंगे। पहले आधे दिन की छुट्टी की थी लेकिन अब शनिवार को पूरे दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।








