Grain Lifting Scam: ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में आशु के करीबी अनिल जैन गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Grain Lifting Scam: पंजाब में ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस टीम ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी अनिल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को सूचना मिली थी कि अनिल जैन धोथर रोड स्थित अपने शेड में छिपे हैं।

विजिलेंस ने आरोपित को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछा दिया था, पहले सादे कपड़ों में स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद थी। वहां सेलर को बाहर से बंद कर दिया गया। पुलिस ने सेलर को खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन सेलर नहीं खुला। इस बीच विजिलेंस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक सेलर के बाहर जमकर ड्रामा हुआ।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

काफी मशक्कत के बाद विजिलेंस अधिकारी अनिल जैन तक पहुंचने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार अनिल जैन को देर रात लुधियाना विजिलेंस ऑफिस लाया गया। लुधियाना विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने अभी इस मामले में कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी अश्विनी कुमार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

बताया जा रहा है कि आरोपियों पर उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते दाम पर अनाज लाकर पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचने का आरोप है। साथ ही इस मामले में अनिल जैन का क्या हाथ है यह तो समय ही बताएगा। अनिल जैन ने पहले इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

अब तक की जांच में पता चला है कि अनिल जैन पर कमीशन एजेंट होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि उन्हें अनाज भंडारण के लिए अपने स्वयं के सेलर अलॉट किए गए थे। शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में यह भी आरोप लगाया है कि दोनों दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाए गए खाद्यान्न की फर्जी बिलिंग में शामिल थे लेकिन इन आरोपों की अभी जांच की जा रही है।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

https://youtu.be/1DL2sYBVPeM















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *