Jharkhand Raid: झारखंड में कांग्रेस के विधायकों के घर IT की छापेमारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, झारखंड। Jharkhand Raid: शुक्रवार सुबह झारखंड कांग्रेस के कुछ विधायकों के आवास पर आईटी (IT) के छापे की खबर सामने आयी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आईटी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के आवास पर छापा मारा है। बता दें कि प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट से विधायक हैं वहीं अनूप सिंह बेरमो से विधायक हैं। प्रदीप यादव के पंचवटी (कांके रोड) स्थित पर छापेमारी हो रही है। ये छापा उनके रांची स्थित आवास पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

आयकर विभाग ने विधायक अनूप सिंह के फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास पर भी छापा मारा है। शुक्रवार अहले सुबह कुल 8 वाहनों के जरिए आईटी की टीम अनूप सिंह के आवास पर पहुंची। उस वक्त अनूप सिंह अपने आवास पर नहीं थे। वे बुधवार को ही रांची के लिए निकल गए थे। बता दें कि रांची कचहरी चौक स्थित आवास पर भी आईटी की छापेमारी जारी है। यहां कोयला व्यवसायी अजय सिंह के आवास पर भी छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी सुबह लगभग 7:30 बजे बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर पहुंचे। जानकारी यह भी है कि विभाग के अधिकारी कुल आठ गाड़ियों में यहां आए है जिसमें से सात गाड़ी रांची के बताए जा रहे है। वहीं, एक गाड़ी का नंबर प्लेट जमशेदपुर का है। अनूप कुमार सिंह बेरमो से पहली बार कांग्रेस के विधायक बने हैं।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *