Punjab News: नरेंद्र मोदी के डेरा ब्यास दौरे के मौके पर पूरे राज्य में पीएम का फूंका जाएगा पुतला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह पंजाब के अमृतसर में ब्यास में राधा स्वामी डेरा में भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह एक राजनीतिक यात्रा हो सकती है क्योंकि हिमाचल में राधा स्वामी डेरा के समर्थक भी बहुत बड़े हैं। इसे देखते हुए वे डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं और डेरा प्रमुख से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

दूसरी तरफ किसानों ने इसका विरोध करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के ब्यास पहुंचने से पहले ही किसानों ने मोर्चा खोल दिया है और उन्होंने डेरा प्रमुख से प्रधानमंत्री से न मिलने की अपील भी की है। किसानों ने घोषणा की है कि वे पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान और पत्रकार की हत्या के मामले में अभी तक न्याय नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

उन्होंने प्रधानमंत्री पर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे को बचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। इसको लेकर किसानों में प्रधानमंत्री के खिलाफ जबरदस्त विरोध हो रहा है।

किसान नेता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा नहीं किया गया है। जब भी प्रधानमंत्री पंजाब आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन के साथ ही किसानों ने पंजाब के डेरों और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों से प्रधानमंत्री से न मिलने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री किसानों और मजदूरों के पक्ष में नहीं हैं।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *