BJP Politics: भाजपा को लगा झटका, इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। BJP Politics: एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। जानकरी के मुताबिक गुजरात में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जय नारायण व्यास (Jai Narayan Vyas) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही किसी ओर पार्टी में शामिल होने वाले है। पिछले कुछ दिन पहले उन्होंने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी।

BJP Politics: भाजपा को लगा झटका, इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

चार महीने पहले, जय नारायण व्यास ने सिद्धपुर के स्वामीनारायण मंदिर में शक्ति प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि सिद्धपुर का विकास थम गया है। स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार के करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद, लोगों के संघर्ष से स्थिति और खराब हो गई है। यहां आपको बता दे कि 182 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा पहले चरण के तहत 1 दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

गुजरात में वर्तमान में कुल 4.90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2.53 करोड़ पुरुष, 2.37 करोड़ महिला और 1,417 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 3.24 लाख नए वोटर हैं। मतदान के लिए कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 182 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। 50 फीसदी मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 33 पोलिंग बूथों पर युवा पोलिंग टीम होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *