PM Modi in Dera Beas: PM मोदी डेरा ब्‍यास पहुंचे, बाबा गुरिंदर से बंद कमरे में गुफ्तगू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर/ब्यास। PM Modi in Dera Beas, PM Modi visits Radha Soami Satsang Beas: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) पंजाब (Punjab) के दौरे पर पहुंच गए हैंं। वह राधा स्‍वामी (Radha Soami Satsang Beas) संप्रदाय के डेरा ब्‍यास पहुंचे हैं। उनका जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह हेलीकाप्‍टर से डेरा ब्‍यास पहुंचे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी डेरा ब्‍यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहले जालंधर के आदमपुर एयरफोर्स स्‍टेशन पहुंचे और फिर वहां से हेलीकाप्‍टर में डेरा ब्‍यास के लिए रवाना हो गए।

डेरा ब्‍यास पहुंचने पर उनका डेरा मुखी बाबा गुरदिंर सिंह ढिल्‍लो ने स्‍वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने डेरा का दौरा किया और विभिन्‍न स्‍थलों का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री संगत भवन भी पहुंचे और वहां मौजूद डेरा अनुयायियों का अभिवादन स्‍वीकार किया। पीएम मोदी को डेरा मुुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्‍लो ने डेरा की गतिवि‍धियों के बारे में जानकारी दी। दोनों ने बंद कमरे में गुफ्तगू की।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डेरा ब्‍यास में सत्‍संग हाल, लंगर भवन सहित विभिन्‍न स्‍थानाें का अवलोकन किया। इस दौरान वह वहां मौजूद डेरा अनुयायियों से भी रुबरू हुए। उनके साथ डेरा मुखी बाबा गुरिंदर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डेरा की व्‍यवस्‍थाओं , परंपराओं और गतिविधियों की सराहना की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *