Punjab Bandh: अमृतसर में शिव सेना नेता को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Bandh: अमृतसर में कल शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शिव सेना समर्थको में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिस को लेकर पुलिस ने शहर के हिंदू नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि अमृतसर में हालत खराब न हो इसलिए हिंदू नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह रुख बर्दाश नहीं किया जाएगा। वह कहते है कि ऐसा करने से हालात सुधरेंगे नहीं बल्कि और बिगड़ सकते है इसलिए पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। उधर, भाई परमजीत सिंह अकाली को अमृतसर प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।

वहीं एक तरफ हिन्दू संगठनों की तरफ से पंजाब बंद की काल के बाद अमृतसर में स्कूल, कॉलेज, दुकाने सब बंद कर दी गयी है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। शहर भर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

आपको बता दे कि कल दिन दहाड़े अज्ञात आदमी ने शिव सेना नेता सुधीर सूरी को गोली मार दी थी। जिसके बाद तुरंत उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सुधीर सूरी एक मंदिर के आगे प्रतिमाएं खंडित किए जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। तभी एक कार में पहुंचा हत्या आरोपित संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने उन पर पिस्टल से कई फायर दाग दिए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *