Punjab News: पराली की संभाल और गेहूँ की सीधी बुवाई के लिए सब्सिडी और मशीनें खरीदने के लिए समय-सीमा में वृद्धि- Kuldeep Singh Dhaliwal

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पराली की संभाल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किसानों की मदद करने के लिए कई बड़े फ़ैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार ने फ़ैसला लिया है कि पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई के लिए सब्सिडी और मशीनें खरीदने के लिए किसानों को जारी की मंजूरियों की समय-सीमा में 20 नवंबर तक वृद्धि की गयी है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

आज यहाँ से जारी बयान में कृषि किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal)ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मशीनों की मंजूरियों की समय-सीमा तारीख़ 07 नवंबर, 2022 तक ख़त्म हो रही है, उनकी समय-सीमा में 20 नवंबर, 2022 तक की वृद्धि की गयी है। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने बताया कि बेलर रैक की अब से जारी की जाने वाली मंजूरियों की समय-सीमा 21 दिन की होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह फ़ैसला सरकार की तरफ से किसानों की पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई करने के लिए अधिक से अधिक मदद करने के मकसद से लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि सरकार की इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठा कर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *