Vestibular Hypofunction: वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन नामक बीमारी से जूझ रहे है वरुण धवन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vestibular Hypofunction: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अभी आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। हाल ही में वरुण धवन ने बताया है कि उन्हें ‘vestibular hypofunction’ नाम की बीमारी हो गई थी। इसके साथ ही वरुण धवन ने बताया कि उन्हें काफी समय तक तो ये पता ही नहीं था कि उन्हें क्या हो गया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

दरअसल जब वरुण से कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने पर सवाल किया गया, तब एक्टर ने बताया कि कोविड के बाद फिल्म को लेकर वो और ज्यादा प्रेशर फील करने लगे हैं। पिछली फिल्म में ज्यादा मेहनत की वजह से उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी हो गई, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी तनाव में डाल दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

इस बात का खुलासा उन्होंने 4 नवंबर को इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान किया था। वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक तरह का डिसऑर्डर है, जो कि कान के अंदरूनी हिस्से में होता है। दरअसल ह्यूमन बॉडी में वेस्टिबुलर सिस्टम होता है, जो कि कान, आंख और मसल्स को बैलेंस रखता है। ऐसे में मरीज के ब्रेन तक मैसेज पहुंचाने में दिक्कत होती है, इसका असर दिमागी हेल्थ पर भी पड़ता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *