Himachal BJP Manifesto: भाजपा के घोषणा पत्र में हिमाचल के लिए 11 संकल्प, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 06 Nov 2022

शिमला। Himachal BJP Manifesto: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himchal Election) के बीच आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को इस बार संकल्‍प पत्र नाम दिया है। शिमला में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्‍प पत्र सार्वजनिक किया।

भाजपा के 11 संकल्‍प

  • हिमाचल में भाजपा सरकार यूनिफार्म सिव‍िल कोड लेकर आएगी।
  • भाजपा सरकार बनने पर अन्‍नदाता सम्‍मान निधि योजना के तहत तीन हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे।
  • आठ लाख से ज्‍यादा रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश के सभी गांव पक्‍की सड़कों के साथ जोड़े जाएंगे
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 12000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा।
  • 12 प्रतिशत जीएसटी पर पैकेजिंग मैटेरियल मिलेगा। बाकी का भुगतान सरकार करेगी।
  • पांच नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। मोबाइल वैन की संख्‍या दोगुनी की जाएगी।
  • हिम स्‍टार्टअप योजना चलाई जाएगी। 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाएगा।
  • सैनिकों के परिवार की आर्थिक मदद बढ़ाएगी।
  • वक्‍फ की प्रापर्टी का सर्वे किया जाएगा। यदि गैर कानूनी तरीके से प्रयोग हो रहा है तो उस पर रोक लगाई जाएगी।
  • कर्मचारियों की सुविधाओं व हक को लेकर 11वां संकल्‍प है। वेतन विसंगतियों को दूर करने का वादा किया गया है।

छात्राओं को साइकिल और स्‍कूटी

महिलाओं को तीन घरेलू गैस सिलेंडर देने की बात कही है। बारहवीं कक्षा में टाप पांच हजार छात्राओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। छठी से 12वीं तक की छात्राओं को साइकिल और 12वीं के बाद स्‍कूटी दी जाएगी। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण रोजगार में दिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *