Bibi Jagir Kaur: शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को दिखाया बाहर का रास्ता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Bibi Jagir Kaur: बीबी जागीर कौर को लेकर अहम खबर सामने आयी है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को आज दोपहर 12 बजे तक का समय दिया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया जिसके कारण उसको पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को 3 बार मौका दिया था लेकिन उसके बाद भी उनका कोई जवाब नहीं आया। बता दे कि बीबी जगीर कौर एसजीपीसी चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई है जिसके कारण शिअद ने उनको पार्टी से बहार किया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

बीबी जागीर कौर 1995 में पार्टी में शामिल हुई थी। इस दौरान वह कई अहम पदों पर रही। वह SGPC की प्रधान भी रह चुकी हैं। शिअद ने बीबी जगीर कौर को पहले रविवार तक का समय दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उन्हें पक्ष रखने के लिए सोमवार तक का समय दिया, लेकिन बीबी जागीर कौर अनुशासन कमेटी के समक्ष पेश नहीं हुई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *