Danushka Gunathilaka: सिडनी में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर दानिष्का गुणतिलक को सभी प्रारूपों से किया गया सस्पेंड

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, सिडनी। Danushka Gunathilaka: श्रीलंका की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सुपर-12 के आखिरी मैच में भी इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। हार के बाद श्रीलंकाई टीम रविवार को ही गुणतिलका के बिना ही अपने देश रवाना हो गई थी। श्रीलंका बोर्ड (Sri Lanka) ने दनुष्का गुणथिलका (Danushka Gunathilaka) को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

दरअसल, टी20 विश्व कप के लिए आए क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के आरोप में रविवार को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। गुणथिलका जब सिडनी में इंग्लैंड से खेली थी तब श्रीलंका टीम के साथ थे। गिरफ्तारी कथित तौर पर मैच के बाद हुई है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार गुणतिलका के खिलाफ 29 साल की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के तहत हुई थी। स्थानिय पुलिस ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार शाम को गुणतिलका ने उस महिला का यौन उत्पीड़न किया था। अब श्रीलंका बोर्ड ने इसपर बड़ा फैसला करते हुए गुणथिलके को क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया है।

https://youtu.be/hc0z5Vbh2_E




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *