Fake Encounter: 30 साल पहले फर्जी एनकाउंटर में दो पूर्व पुलिस कर्मियों को हुई सजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Fake Encounter: साल 1993 के एक फर्जी एनकाउंटर से जुड़े मामले में सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने दो पूर्व पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पूर्व थानेदार शमशेर सिंह और जगतार सिंह को धारा 302, 120 व 218 के तहत दोषी ठहराया गया था। आज दोनों को सजा सुनाई गई। इसके साथ ही साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

केस के ट्रायल दौरान दो आरोपितों पूर्ण सिंह (तत्कालीन एसएचओ) व जगीर सिंह (तत्कालीन एएसआई) की मौत हो चुकी है। तरनतारन की पुलिस ने तीस साल पहले दावा किया था कि 15 अप्रैल 1993 को सुबह साढ़े चार बजे जब वह उबोके निवासी हरबंस सिंह को हथियारों की रिकवरी के लिए जा रहे थे, तो तीन आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने अपने बचाव की कोशिश की। क्रॉस फायरिंग में हरबंस सिंह व एक अन्य अज्ञात आतंकी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 अप्रैल 1993 को थाना सदर तरनतारन में अज्ञात आतंकवादियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 307, 34, आर्म्स एक्ट व टाडा एक्ट की धारा (5) के तहत मामला दर्ज किया था। यह सारा मामला मृतक हरबंस के भाई परमजीत सिंह को संदिग्ध लगा तो उसने कानूनी जंग लड़ना शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

फिर यह मामला सीबीआई तक पहुंच गया और सीबीआई ने कार्रवाई करना शुरू कर दी। सीबीआई की जांच में यह कहानी फर्जी पाई गयी। जांच के आधार पर 25 जनवरी 1999 को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 1999 में केस की पड़ताल के बाद सीबीआई ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही केस की जांच शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 364 व 34 के तहत सीबीआइ ने मामला दर्ज किया। इस मामले में 8 जनवरी 2002 को आरोपित तत्कालीन एसएचओ तरनतारन पूर्ण सिंह, सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, एएसआई जगीर सिंह व एएसआई जगतार सिंह के खिलाफ सजा योग अपराध के लिए अदालत में चार्जशीट दायर की थी। तरनतारन के थाना सदर के तत्कालीन प्रभारी SI पूर्ण सिंह, ASI जागीर सिंह और ASI जगतार, तत्कालीन हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने 1993 में फर्जी पुलिस एनकाउंटर किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *