Share Price: लगातार 8वें दिन की तेजी के बाद इस शेयर ने बनाया ये रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Price: अडानी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मार्केट-कैप के मामले में रिकॉर्ड बनाया। अडानी एंटरप्राइजेज Top-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लीग में प्रवेश कर लिया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से स्टॉक लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। सप्ताहभर में इसमें 19 प्रतिशत की तेजी आई।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

सोमवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ यह स्टॉक 3,967 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। स्टॉक में लगातार आठवें कारोबारी दिन तेजी रही। पिछले एक सप्ताह में स्टॉक में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 0.45 प्रतिशत की वृद्धि और निफ्टी 50 पर 0.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

बीएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि सुबह 10:06 बजे, 4.52 ट्रिलियन रुपये के मार्केट-कैप के साथ अडानी एंटरप्राइजेज ऑल ओवर मार्केट-कैप रैंकिंग में 9वें स्थान पर रहा। आज, कंपनी ने मार्केट कैप रैंकिंग में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी ITC और हाउसिंग फाइनेंस फर्म हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) को पीछे छोड़ दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *