Income Tax Raid: कांग्रेस के दो विधायकों के घर मिला नोटों का पहाड़, घर में छिपा रखा था कालाधन और खजाना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 08 Nov 2022

रांची। Income Tax Raid: झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के दो विधायकों (Congress MLA) और उनके सहयोगियों समेत कुछ कारोबारियों पर छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने 100 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन और निवेशों का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 4 नवंबर को झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, बिहार के पटना, हरियाणा के गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे के दौरान 2 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की, जिन्हें गिनने के लिए मशीनों का सहारा लिया गया। इनकम टैक्स ने कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर तलाशी ली थी, जिनकी पहचान अधिकारियों ने कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के रूप में बताया।

बेरमो सीट से विधायक जयमंगल ने भी रांची में आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऐक्शन की पुष्टि की और कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। जेवीएम-पी से अलग होकर प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस अभी जेएमएम के साथ सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है, जिसकी अगुआई हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

सीबीडीटी ने बयान में कहा है कि यह ऐक्शन कुछ कारोबारी समूहों के खिलाफ लिया गया था जो लौह अयस्क के खनन, लोहे के उत्पादन, कोयले के व्यापार, ढुलाई और ठेकेदारी से जुड़े हुए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि जिन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई उनमें दो राजनीति से संबंधित और उनके सहयोगी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए नीति बनाने वाली संस्था है।

सीबीडीटी ने कहा कि 2 करोड़ रुपए से अधिक कैश की बरामदगी भी की गई है और अभी तक 100 करोड़ से अधिक की बेनामी लेनदेन/निवेश का पता लगाया गया है। छापेमारी में बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा, ”इन सबूतों के प्राथमिक विश्लेषण से पता चलता है कि इन समूहों ने टैक्स चोरी के लिए कई तरह के रास्ते अपनाए।

ये भी पढ़ें: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान

जयमंगल ने अगस्त में अपनी पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि वे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं।

जुलाई में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों को नकदी के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद शिकायत दर्ज की गई थी। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन ने छापेमारी वाले दिन आरोप लगाया था कि कर विभाग की कार्रवाई गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के अभियान का हिस्सा है।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *