Punjab News: पंजाब के सैंट्रल जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, गैंगवार की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना की सेंट्रल जेल (Ludhiana Central Jail) में खाने के दौरान कैदियों के बीच जेल के अंदर जमकर मारपीट हो गई। घालय कैदियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि जेल के अंदर गैंगवार हुई है। लेकिन जेल प्रशासन ने इसका खंडन किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जानकारी के अनुसार जेल में अपने बच्चों से मिलने पहुंचे पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि जेल में आने के बाद उन्हें पता चला कि कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था और फिर रोटी खाते हुए फिर मारपीट हुई। इसी बीच अमृतसर जेल में रह रहे कुछ कैदियों ने दूसरे कैदियों पर हमला कर दिया। अपने साथियों का बचाव करने आए उन कैदियों पर भी हमला किया गया।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

परिजनों ने बताया कि जब वे जेल में अपने बच्चों से मिलने पहुंचे तो पता चला कि उनके बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में बॉबी, साहिल और चेतन शामिल हैं। इसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सेंट्रल जेल के अंदर कोई गैंगवार नहीं हुई है।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *