Punjab News: पंजाब में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इस बारे में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Harpal Singh Cheema) का कहना है कि सरकार ने टैक्स इंटेलिजेंस विंग की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री का कहना है कि टैक्स इंटेलिजेंस विंग द्वारा टैक्स चोरी रोकने के अलावा पंजाब सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। उनका कहना है कि टैक्स इंटेलिजेंस विंग का नेतृत्व एक अतिरिक्त आयुक्त करेंगे।

ये भी पढ़ें: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान

इसके साथ ही केंद्रीय इकाई के अलावा दो और इकाइयां बनाई जाएंगी। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि केंद्रीकृत इकाई में एक संयुक्त आयुक्त, 3 ईटीओ, 6 निरीक्षक और 6 विशेषज्ञ शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा है कि इसमें साइबर विशेषज्ञ, कानूनी विशेषज्ञ, व्यापार विशेषज्ञ, अन्य विशेषज्ञ इस विंग का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

चीमा का कहना है कि टैक्स इंटेलिजेंस विंग फर्जी बिलों पर कड़ी नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महज डेढ़ महीने में सरकार को डाटा माइनिंग सिस्टम से 107 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। कांग्रेस सरकार के दौरान विभाग को पिछले 2 साल में सिर्फ 600 करोड़ रुपये ही मिले।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *