डेली संवाद, नई दिल्ली। Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए ये देश उनका कर्ज़दार रहेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को दिल्ली में आयोजित ‘टीआईओएल पुरस्कार 2022’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि भारत को एक उदार आर्थिक नीति की ज़रूरत है जिसमें ग़रीबों को भी लाभ पहुँचाने की मंशा हो।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
जानकरी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1991 में वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह की ओर से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाई नितिन गडकरी ने कहा, “लिबरल इकोनॉमी (उदार अर्थव्यवस्था) के कारण देश को नई दिशा मिली, उसके लिए मनमोहन सिंह का देश ऋणी है।”
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि उदार अर्थव्यवस्था किसानों और गरीब लोगों के लिए है। इस मौके पर गडकरी ने नब्बे के दशक में सड़क निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए की गई मशक़्क़त का भी ज़िक्र किया। उस समय गडकरी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद पर थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की ओर से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की वजह से ही वो सड़क परियोजनाओं के लिए पैसे जुटा सके थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
ये पुरस्कार समारोह ‘टैक्सइंडियाऑनलाइन’ नाम के पोर्टल ने आयोजित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उदार अर्थव्यवस्था की नीतियां किसी देश के विकास में कितनी मददगार होती हैं, इसे समझने के लिए चीन बेहतर उदाहरण है।
गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
https://youtu.be/7BKD6P6QJd8