Punjab News: पंजाब के स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ख़र्च किए जाएंगे 23 करोड़- हरजोत सिंह बैंस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 09 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से लगभग 23 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है, जिसमें से कक्षाएं, शौचालय, पुस्तकालय और आर्ट एंड क्राफ्ट कमरों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 65 लाख 25 हज़ार की नई अनुदान राशि जारी की गई है, जबकि पहले चल रहे कार्यों को भी जारी रखने के लिए 10 करोड़ 34 लाख 73 हज़ार 221 रुपए की अतिरिक्त अनुदान राशि भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों में चालू वर्ष के दौरान अतिरिक्त कमरों का निर्माण, लडक़े और लड़कियों के शौचालय और स्कूलों के बड़े स्तर पर मरम्मत के कार्यों के लिए 12 करोड़ 65 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि जारी की गई है। जिसमें से जि़ला अमृतसर को 81,81,400 रुपए, बरनाला को 44,09,500 रुपए, बठिंडा को 30,18,000 रुपए, फरीदकोट को 24,68,000 फतेहगढ़ साहिब को 8,44,000 रुपए, फाजिल्का को 1,35,21,700 रुपए, फिऱोज़पुर को 1,21,14,300 रुपए, गुरदासपुर को 67,20,000 रुपए दिए जाएंगे।

इसके साथ ही होशियारपुर को 43,00,300 रुपए, जालंधर को 58,03,000 रुपए, कपूरथला को 86,76,000 रुपए, लुधियाना को 64,60,000 रुपए, मालेरकोटला को 24,92,700 रुपए, मानसा को 18,80,000 रुपए, मोगा को 31,67,100 रुपए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर को 65,23,000 रुपए, श्री मुक्तसर साहिब को 27,50,000 रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 4,20,000 रुपए, पठानकोट को 25,34,400 रुपए, पटियाला को 74,62,000 रुपए, रूपनगर को 17,40,000 रुपए, संगरूर को 79,24,200 रुपए और तरन तारन को 1,31,15,400 रुपए की नई अनुदान राशि के अंतर्गत जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में पहले से चल रहे कार्यों के लिए भी 10 करोड़ 34 लाख 73 हज़ार 221 रुपए की राशि जारी की गई है, जिससे स्कूलों में चल रहे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत अमृतसर को 73,87,865 रुपए, बरनाला को 10,35,766 रुपए, बठिंडा को 4,46,000 रुपए, फरीदकोट को 92,57,000 फतेहगढ़ साहिब को 27,57,766 रुपए, फाजिल्का को 16,77,266 रुपए, फिऱोज़पुर को 1,12,04,163 रुपए, गुरदासपुर को 1,12,91,928 रुपए, होशियारपुर को 38,12,865 रुपए, जालंधर को 64,72,014 रुपए, कपूरथला को 37,14,732 रुपए दिए जाएंगे।

लुधियाना को 86,23,098 रुपए, मालेरकोटला को 7,02,000 रुपए, मानसा को 29,57,266 रुपए, मोगा को 40,15,000 रुपए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर को 78,000 रुपए, श्री मुक्तसर साहिब को 9,85,433 रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 9,57,433 रुपए, पठानकोट को 27,58,266 रुपए, पटियाला को 89,84,098 रुपए, रूपनगर को 74,29,464 रुपए, संगरूर को 64,99,798 रुपए और तरन तारन को 4,26,000 रुपए अनुदान राशि के अंतर्गत जारी किए गए हैं। स. बैंस ने कहा कि हमारी सरकार के लिए शिक्षा प्राथमिक क्षेत्र है। जिसके स्वरूप स्कूलों में बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से स्थापित करने के लिए लगातार अनुदान राशि जारी की जा रही है।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *