डेली संवाद, तमिलनाडु। Explosion in Madurai: तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी (Usilambatti) में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद ये हादसा हुआ। अभी तक पांच शव बरामद हुए हैं। राहत कार्य चल रहा है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई और आग लगने से फैक्ट्री में जोरदार धमाका भी हुआ है। मदुरै के एसपी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मदुरै जिले के उसिलामबत्ती (Usilambatti) इलाके के पास एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
दूसरी तरफ फैक्ट्री धमाके की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को फौरन इसकी जानकारी दी। धमाकी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
https://youtu.be/7BKD6P6QJd8