Remedies For Dry Skin: सर्दी में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें यह घरेलू नुस्खे 

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 694 शब्द|📅 10 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Remedies For Dry Skin: जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है वैसे ही लोगों को रूखी त्वचा की समस्या हो जाती है। रूखी त्वचा के कारण लोगों की स्किन बेजान, सफेद आदि नजर आती है। वहीं लोगों को अपनी त्वचा पर खुजली भी महसूस होने लगती है। ऐसे में बता दें कि हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से रूखी त्वचा की समस्या को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

आमतौर पर हम जो भी अपनी स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, उससे हमारी स्किन के नैचुरल ऑयल्स बने रहते हैं या निकल जाते हैं। जब ये नैचुरल ऑयल्स स्किन से निकल जाते हैं या कम हो जाते हैं तो स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार फिजिकल हेल्थ, मेंस्ट्रूएशन, हेरेडिट्री समस्याओं की वजह से भी हमारी त्वचा रुखी हो जाती है। रुखी त्वचा की वजह से स्किन पर खुजली हो सकती है और स्किन फटने भी लगती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

त्वचा के रुखेपन का कारण

जब स्किन को बहुत अधिक ठंडेपन का सामना करना पड़ता है तो स्किन अपने आप रुखी होने लगती है और यदि आपने तभी अपनी स्किन की केयर नहीं कि तो इसे वापस नॉर्मल करने में समय लग सकता है।

  • आमतौर पर देखा जाता है कि हम सर्दियों के समय कमरे के अंदर हीटर चला लेते हैं और कमरे में गर्माहट आ जाती है। यह हीटर कमरे की सारी नमी को सोख लेता है और यह स्किन पर विपरीत असर करके स्किन की नमी को भी सोख लेता है और स्किन ड्राई हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल एयर कंडीशनर के चलने से भी होता है। यानी कि बहुत ज्यादा हीटर या एयर कंडीशनर आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है।
  • कुछ खास किस्म के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी त्वचा को रूखा कर देता है। इसलिए स्किन पर किसी भी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले देख लें कि वह आपकी स्किन पर कैसा असर कर रहा है।
  • एग्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन डिजीज की वजह से भी स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सही परामर्श और दवाइयों का इस्तेमाल ज़रूरी हो जाता है।
  • जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो त्वचा पतली हो जाती है। त्वचा के पतले होने से भी प्राकृतिक तेल बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और त्वचा का रुखापन बढ़ने लगता है।

रुखी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे

1. रुखी त्वचा में फायदेमंद शहद

शहद में कई विटामिन और मिनरल होते हैं, जो हमारी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ उसमें ही कसाव लाते हैं और स्किन को मुलायम बनाते हैं। यही वजह है कि यदि आपकी त्वचा रुखी है तो इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में ज़रूर शामिल करें।

2. रुखी त्वचा में लाए रौनक दूध की मलाई 

दूध की मलाई स्किन के लिए सबसे अच्छा इलाज है त्वचा के रुखेपन को खत्म करने के लिए। इसका इस्तेमाल आपकी त्वचा से न सिर्फ़ रुखेपन को खत्म करेगा बल्कि त्वचा को चमकाएगा भी और इसे पोषण भी देगा

3. त्वचा का रुखापन करे कम बादाम तेल

बादाम तेल त्वचा को नरम बनने के साथ ही इसमें चमक लाता है। एग्जिमा और सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए यह भी कारगर है। बादाम के तेल में जिरेनियम एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण को तैयार कर लें। इसे अपनी ड्राई स्किन पर लगाएं और चाहें तो रोज रात को लगा सकती हैं। जिरेनियम एसेंशियल ऑयल में एंटी- सेप्टिक और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से संक्रमण और बैक्टीरिया को दूर करते हैं।

4. रुखी त्वचा के लिए फायदेमंद नारियल तेल

नारियल तेल एक ऐसा तेल है, जो त्वचा के लिए रामबाण है। इसके लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है। बस चेहरे पर नारियल तेल को लगा लेना है। और आप ऐसा दिन में दो- तीन बार भी कर सकते हैं। चाहें तो रात में भी नारियल तेल चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं, कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपकी स्किन से ड्राएनेस खत्म हो गई है।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *