Illegal Mining: हाई कोर्ट ने पंजाब में माइनिंग पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 10 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Illegal Mining: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में माइनिंग पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर खुद अवैध खनन करने का आरोप लगाया है और इसके लिए सरकार द्वारा नदियों में भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि हाई कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद सरकार खुद गैर-कानूनी तरीके से माइनिंग कर रही है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने सरकार को दिया गया प्रमाण पत्र भी वापस ले लिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सरकार बिना पर्यावरण मंजूरी के किसी भी तरह का खनन न करे, जिस पर पंजाब सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता ने अदालत को आश्वासन दिया कि सरकार ने बिना पर्यावरण मंजूरी के किसी भी तरह का खनन नहीं किया जा रहा और न ही सरकार ऐसा कभी करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इससे पहले भारतीय सेना ने पंजाब सरकार से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भविष्य में किसी भी तरह की खनन गतिविधियों के लिए उससे अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) हासिल करने को कहा है। सेना के अनुसार, पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में या किसी सैन्य प्रतिष्ठान से 500 मीटर के दायरे में कहीं भी खनन गतिविधि की अनुमति स्थानीय सैन्य प्राधिकरण से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही दी जाएगी।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *