Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन सरपंच के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 10 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पुलिस कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत लेने के दोष अधीन सरपंच हरजीत सिंह गुल्लू, गाँव मट्टरां, एस.ए.एस. नगर के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सरपंच के विरुद्ध थाना डेराबस्सी के गाँव बरौली की निवासी सरबजीत कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए यह मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल और इस सम्बन्धी पेश किए गए सबूतों की जांच के दौरान पता लगा कि उक्त सरपंच ने शिकायतकर्ता से एस.ए.एस. नगर के सोहाना पुलिस थाने में पड़ताल के अधीन एक शिकायत के मामले में इन्साफ दिलाने के लिए एक पुलिस कर्मचारी को 10,000 रुपए रिश्वत के रूप में देने हेतु लिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान दोष सही पाए गए और उक्त सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के अधीन एफ.आई.आर नं. 23 तारीख़ 09-11-2022 को विजीलैंस ब्यूरो उडन दस्ता-1 पुलिस थाना, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली जांच जारी थी।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *