डेली संवाद, पश्चिम बंगाल। Akhil Giri: पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी ने उन पर जमकर निशाना साधा है बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर अखिल गिरि को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्हें विधायक के पद से भी बर्खास्त करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता, पश्चिम बंगाल में विवादित बयान के लिए टीएमसी नेता अखिल गिरी को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी नेता अखिल गिरि ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल 17 सेकंड के वीडियो टीएमसी नेता अखिल गिरि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विवादित बयान देते हुए दिख रहे हैं।
एजेंसी के मुताबिक अखिल गिरि ने शुक्रवार को नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसका 17 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अखिल गिरी पश्चिम बंगाल सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं। 62 साल के अखिल मूल रूप से कांथी दक्षिण विधानसभा के रहने वाले हैं। अखिल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
गिरी पहले भी अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 2021 विधानसभा चुनाव में अखिल के दिए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 70 लाख रुपये की संपत्ति है। दंगा भड़काने, सरकारी अफसर के कामकाज में बाधा डालने जैसे मुकदमे भी अखिल गिरी पर चल रहे हैं। वह चार बार पश्चिम बंगाल की रामनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU






