Flax Seeds: अलसी के सेवन से दूर होती है महिलाओं की ये समस्याएं

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 735 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flax Seeds: अलसी में स्‍वास्‍थ्‍य को लाभ पहुंचाने वाले अनेक गुण मौजूद होते हैं। सेहत की बात करें तो बीज पोषक तत्वों का खजाना होते हैं जिन्हें खाने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है। महिलाओं की बात करें तो उनकी पोषण की जरूरत उम्र बढ़ने के साथ ही बढ़ती जाती है अब तो अलसी को सुपरफूड कहा जाने लगा है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

अलसी के बीज में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और मैंगनीज के भी अच्छे स्त्रोत हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने पर कई परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। अलसी के बीज, तेल, पाउडर, गोली, कैप्‍सूल और आटे के रूप में उपलब्‍ध है और कब्‍ज, डायबिटीज, हाई कोलेस्‍ट्रोल, हृदय रोग, कैंसर एवं कई अनेक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचने के लिए डायट्री सप्‍लीमेंट के रूप में अलसी का इस्‍तेमाल किया जाने लगा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

अलसी में स्‍वास्‍थ्‍य को लाभ पहुंचाने वाले अनेक गुण मौजूद होते हैं। अब तो अलसी को सुपरफूड कहा जाने लगा है।अलसी बीज, तेल, पाउडर, गोली, कैप्‍सूल और आटे के रूप में उपलब्‍ध है और कब्‍ज, डायबिटीज, हाई कोलेस्‍ट्रोल, हृदय रोग, कैंसर एवं कई अनेक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचने के लिए डायट्री सप्‍लीमेंट के रूप में अलसी का इस्‍तेमाल किया जाने लगा है। अलसी के बीजों को साबुत खाने से बचना चाहिए, क्‍योंकि आंतें इसके पोषक तत्‍वों को सोख नहीं पाती हैं। अलसी को पीसकर खाना सही रहता है।

अलसी के फायदे

1. स्किन के लिए बहुत फायदेमंद

अलसी के बीज में मौजूद गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अलसी के बीज का पाउडर पानी में उबालकर खाने से आपकी स्किन चमकदार और बेदाग बनती है और स्किन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं।

2. वजन कंट्रोल करने में उपयोगी

अलसी के बीज में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन आपको पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी जैसे कब्ज और पेट की गैस में भी फायदा देता है। इसके अलावा वजन कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीज का पाउडर पानी में उबालकर पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

3. हार्मोनल समस्याओं में उपयोगी

अलसी के बीज में मौजूद गुण महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन असंतुलन को ठीक करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अलसी के बीज में एस्ट्रोजन और एंटी-ऑक्सीडेंट दोनों की मात्रा होती है, जो शरीर में हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय अलसी के बीज का पाउडर पानी में उबालकर पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है।

4. महिलाओं में हार्ट डिजीज का जोखिम करे कम

महिलाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना अलसी के बीज का पाउडर पानी में मिलाकर पीने से आपको दिल से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है और हार्ट को हेल्दी रखने में फायदा मिलता है।

5. एंटी कैंसर गुण

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अलसी में मौजूद गुण कैंसर की समस्या का जोखिम कम करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद लिगनन कैंसर की कोशिकाओं से शरीर को बचाते हैं। रोजाना अलसी के बीज का पाउडर पानी में उबालकर खाने से आपको फायदा मिलता है।

6. मेनोपॉज की समस्या में फायदेमंद

मेनोपॉज के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए अलसी के बीज का पाउडर पानी में उबालकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कम परेशानियां होती हैं।

7. फर्टिलिटी बढ़ाए अलसी के बीज

मां बनना हर महिला का सपना होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को कंसीव करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अलसी के बीज प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है।

8. पाचन में सुधार करे अलसी के बीज

अगर आप गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीजों में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन में सुधार करता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *