G20 Summit: जी20 सम्मेलन में पुतिन नहीं होंगे शामिल, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। G20 Summit: इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी-20 देशों के सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे। जी-20 देशों का सम्मेलन अगले सप्ताह से शुरू होने वाला है। जकार्ता में अधिकारियों का कहना है कि रूसी सरकार की तरफ से राष्ट्रपति की जगह देश के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरॉफ़ सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरे राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात टालना चाहते हैं। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में मतदान के बाद जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा था कि वो इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं और इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच तनाव कम करने को लेकर वो जिनपिंग से बात करना चाहेंगे और इस दौरान ये जानने की कोशिश करेंगे कि दोनों के बीच किन बातों पर चर्चा संभव है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से स्पष्ट किया है कि पुतिन अपने शेड्यूल के कारण इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *