Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन नेताओं को मिला मौका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में महेंद्रभाई पाडलिया को धोराजी से टिकट दिया गया है।

मूलुभाई बेरा को खंभालिया से, जबकि ढेलबेन मालदेभाई ओडेदरा को कुतियाना से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा सेजल राजिव पांड्या को भावनगर पूर्व, हितेश देवजी वसावा को डेडियापाड़ा और संदीप देसाई को चोर्यासी से टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इससे पहले गुरुवार को, भाजपा ने 182 निर्वाचन क्षेत्रों में से 160 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी। जिसमें 14 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा की पत्नी का नाम भी शामिल था। उन्हें जामनगर नॉर्थ से बीजेपी ने टिकट दिया है। पार्टी ने अब तक 182 में 166 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

गुजरात में 15वीं विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। प्रथम चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 14 नवंबर है। तो वही दूसरी चरण में प्रदेश की 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी।

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन नेताओं को मिला मौका

मतों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण में गुजरात के सौराष्ट्र, काठियावाड़ और दक्षिण गुजरात में वोट डाले जाएंगे। उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में वोट दूसरे चरण में डाले जाएंगे।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *