ATS Raid: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, राज्य में 150 जगहों की छापेमारी, 65 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 169 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। ATS Raid: गुजरात में एटीएस और जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में 150 जगहों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 65 लोगों को गुजरात एटीएस की तरफ से गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया है कि अहमदाबाद, भरूच, सूरत, भावनगर और जामनगर में छापेमारी जारी है। बता दें कि एजेंसी ने फर्जी बिलों के नाम पर करोड़ों रुपये के हेरफेर के मामले को लेकर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

मिली जानकरी के मुताबिक गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। इससे कुछ दिनों पहले ही सूरत पुलिस ने भी लगभग 500 करोड़ रुपये के गोरखधंधे का खुलासा किया था। उस समय 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *