Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की 68 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदाताओं में भारी उत्साह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य भर में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां शाम पांच बजे तक मतदान होगा। आज हिमाचल के 55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों के 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

राज्य में आज का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं दूसरी तरफ ‘आप’ पार्टी के दावे के साथ यह मुकाबला कुछ दिलचस्प नजर आ रहा है। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 7881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *