डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दो पहिया वाहन पर रहने वाला सरकारी अधिकारी अकाली सरकार कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की मेहरबानी से बना लग्जरी कारों का शौकीन। “ग” अक्षर के नाम वाले उप मंडल भूमि रक्षा अधिकारी पर आखिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर कौन सा मंत्री है मेहरबान। सोमवार मुख्यमंत्री भगवंत मान के दरबार में पहुंचेगी इस मामले की शिकायत।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
डेली संवाद जल्द इस बात का खुलासा करेगा कि आखिर पंजाब के विभिन्न विभाग किस तरह से वित्तीय घाटे में जाते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचारी अधिकारी हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पंजाब के भूमि रक्षा विभाग का है। जिसमें पिछले 15 साल से एक ही डिवीजन में तहत एक अधिकारी जो आज उपमंडल भूमि रक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठा हुआ है।
उसका सफर 2007 में तत्कालीन अकाली सरकार के दौरान एक मंत्री की छत्रछाया में इस तरह बढ़ना शुरू हुआ कि आज उस समय का दो पहिया वाहन मालिक यह अधिकारी लग्जरी कारों का शौकीन बन गया। यही नहीं करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनने के लिए भी इस अधिकारी पर पहले अकाली मंत्री फिर कांग्रेस के मंत्री और विधायक मेहरबान रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
लोगों की मेहनत और लोगों की जनहित सेवाओं के पैसे में किए गए भ्रष्टाचार से किस अधिकारी का निजी साम्राज्य हमेशा बढ़ता रहा आज की भगवंत मान सरकार पर यह अधिकारी एक बड़ा सवालिया निशान है क्योंकि यह सरकार हमेशा ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ रही है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की बात करती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अधिकारी से जुड़ी सारी शिकायतें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास सोमवार पहुंच जाएंगी। उसके बाद देखने वाली बात होगी इस अधिकारी पर और उसका साथ देने वाले नेताओं पर भगवंत मान किस प्रकार का एक्शन लेते हैं।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU








